पती–पत्नी जोक्स शायरी | हँसी मज़ाक की मज़ेदार शायरी

पति–पत्नी का रिश्ता प्यार, तकरार और ढेर सारी मजेदार नोकझोंक से भरा होता है। इसी नोकझोंक से निकलती है वो शायरी, जो चेहरे पर मुस्कान ला देती है 😄 अगर आप भी हँसी मज़ाक पसंद करते हैं, तो ये पति–पत्नी जोक्स शायरी आपके लिए ही है


पती–पत्नी जोक्स शायरी



पती–पत्नी जोक्स शायरी 👫


पती–पत्नी जोक्स तभी मज़ेदार लगते हैं जब घर की बात हो,

जहाँ पती शांति ढूँढता है और पत्नी वजह।

पत्नी कहती है “कुछ नहीं”,

और पती पूरी रात उसी “कुछ नहीं” का मतलब निकालता रहता है,

क्योंकि शादी में सबसे मुश्किल सवाल

सीधे पूछे गए नहीं होते। 😂



पती–पत्नी जोक्स की असली शुरुआत तब होती है,

जब पती कहता है “ठीक है”

और पत्नी समझ लेती है कि

इसे कुछ भी ठीक नहीं लग रहा।😆😆

बस फिर क्या,

पती की खामोशी पर

पत्नी का भाषण चालू हो जाता है

और जीत पहले से तय होती है। 🤣


पति अगर चुप रहे → गलती

पति अगर बोले → बड़ी गलती

पति अगर सफ़ाई दे → सबसे बड़ी गलती

इसलिए पति अब सिर्फ

“हाँ ठीक है”

में ही पीएचडी कर रहा है 🤣🤣



शादी में प्यार भी गज़ब का होता है 💕

लड़ते हैं तो ऐसे जैसे

आज आख़िरी बार बात कर रहे हों 😤

और पाँच मिनट बाद ही पूछ लेते हैं,

चाय पियोगे या कॉफी ☕😄

इसी छोटी-सी नोकझोंक में

पूरा रिश्ता मुस्कुराता रहता है।


पत्नी नाराज़ हो तो घर में साइलेंस मोड लग जाता है 😶

पति चुप रहकर भी

हर सवाल का गलत जवाब दे देता है 😅

फिर वही पत्नी,

जो अभी गुस्से में थी,

खुद बोल देती है –

“ठीक है, अब रहने दो” 💖

और लड़ाई अपने आप हार जाती है।


प्यार जताने का अंदाज़ भी अलग होता है 😄

कभी ताने में छुपा होता है,

कभी डाँट में 😊

लड़ते-लड़ते हँस देना,

और हँसते-हँसते मान जाना,

यही तो वो एहसास है

जिसे लोग शादी कहते हैं 💕


कभी बहस होती है मोबाइल को लेकर 📱

तो कभी समय को लेकर ⏰

पर रात को सोते वक़्त

एक ही तकिया काफी होता है 😊

दिन भर की नोकझोंक के बाद भी

दिल वही कहता है –

साथ होना ही असली जीत है 💕😄


घर में शांति तभी रहती है,

जब पति बोलना कम

और सिर हिलाना ज़्यादा सीख ले 😄

क्योंकि यहाँ

सही होना ज़रूरी नहीं,

समय पर चुप रहना ज़्यादा ज़रूरी होता है 🤐🤣


पति की हर गलती छोटी होती है,

पर पत्नी के रिव्यू में

वो HD क्वालिटी में दिखती है 😄📸

और सफ़ाई देने की कोशिश

उसी गलती को

सीज़न 2 बना देती है 😂


पत्नी बोली – “मुझसे प्यार करते हो?” ❤️

पति बोला – “हाँ”

पत्नी बोली – “कितना?”

पति बोला –

“जितना बोलूँ,

उतना ही फँस जाता हूँ” 🤣🤣


शादी के बाद समझ आया

प्यार आँखों से नहीं,

आवाज़ के tone से नापा जाता है 🙂

एक ही बात

धीमी आवाज़ में हो तो प्यार,

और ज़रा ऊँची हो जाए

तो पूरी गलती मेरी मानी जाती है 😄

इसी समझदारी को निभाना कहते हैं।


बहस अक्सर बात पर नहीं होती,

लहज़े पर होती है।

शब्द वही रहते हैं,

बस आवाज़ बदल जाती है।

और फिर एक मुस्कान

पूरी बहस का मतलब बदल देती है 😄


लड़ाई शुरू हुई थी
एक “सुनो” से 😤
और खत्म हुई
एक “ठीक है” पर 😄
बीच में पुरानी गलतियाँ,
नई शिकायतें
और वो सब बातें आईं
जो पिछले पाँच साल से
pending में थीं 🤣


लड़ते वक़्त कहा गया –
“आज के बाद बात मत करना” 😠
और पाँच मिनट बाद सवाल आया –
“चार्जर देखा है?” 🔌😂
इसी को कहते हैं
गंभीर लड़ाई
और मजबूरी वाला प्यार 😄


लड़ाई इतनी ज़्यादा हो गई थी

कि दरवाज़े ज़ोर से बंद हुए 🚪

पर बाहर जाने से पहले

एक ने पलटकर पूछा –

“चाभी रखी है?” 🔑🤣

तभी समझ आ गया,

गुस्सा नकली है

और रिश्ता permanent 😄


पत्नी: तुम मुझे भूल क्यों जाते हो? 😤

पति: नहीं तो…

पत्नी: तो शादी की तारीख बताओ!

पति: वो तो याद है…

पत्नी: बताओ!

पति: उसी दिन मेरी ज़िंदगी खराब हुई थी 🤣🤣


पत्नी: तुम मुझसे कितना प्यार करते हो? ❤️

पति: जान से ज़्यादा

पत्नी: फिर मेरी हर बात क्यों नहीं मानते? 😠

पति: क्योंकि जान बचानी भी ज़रूरी होती है 🤣🤣


पत्नी: “मैं तुमसे नाराज़ हूँ।”

पति: “किस बात पर?”

पत्नी: “याद नहीं… पर नाराज़ हूँ!”

पति: “ओह! मतलब serious मामला है।” 😂


पत्नी: “तुम मेरी बात कभी याद नहीं रखते।”

पति: “ऐसा नहीं है।”

पत्नी: “तो कल मैंने क्या कहा था?”

पति: “यही कि मैं कुछ याद नहीं रखता।” 🤣


पत्नी: “तुम्हें मुझमें क्या अच्छा लगता है?”

पति: “तुम्हारा गुस्सा…”

पत्नी: “क्या?”

पति: “मतलब… तुम्हारी शांति!” 😂


पत्नी: “मैं कुछ बोलूँ?”

पति: “हाँ।”

पत्नी: “रहने दो।”

पति: “ठीक है।”

पत्नी: “देखा! interest ही नहीं है।” 🤣


पत्नी: “अगर मैं ग़लत हूँ तो?”

पति: “तो भी तुम सही हो।”

पत्नी: “और अगर तुम सही हो?”

पति: “तो भी मैं ग़लत ही हूँ।” 😂


पति–पत्नी की नोकझोंक में ही असली मज़ा छुपा होता है 😄

कभी बिना वजह की नाराज़गी, कभी छोटी-सी बात पर बड़ी बहस,

और कभी एक लाइन में पूरा मामला सुलझ जाना।

ये पति–पत्नी जोक्स उसी रोज़मर्रा की लड़ाई को

हँसी में बदल देते हैं, जिन्हें पढ़कर हर शादीशुदा इंसान

कहेगा — “अरे, ये तो मेरे घर की कहानी है!” 😂

इन्हें पढ़िए, मुस्कुराइए और अपनों के साथ ज़रूर शेयर कीजिए।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने